गोहाना के गांव खेड़ी दमकन में लघू शंका कर रहे प्रवासी मजदर को इको ने मारी टक्कर
गोहाना :-14 नवम्बर : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर खेड़ी दमकन गांव में बिहार के एक प्रवासी मजदर को एक इको गाड़ी ने उस समय टक्कर मार दी जब वह सड़के किनारे लघु शंका से निवृत्त हो रहा था। उसे महिला मेडिकल कॉलेज से रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
उसके साले के बयान पर पुलिस ने इको गाड़ी के नंबर केआधार पर आरोपी अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जितेंद्र मांझी पत्र गंगाराम मांझी बिहार प्रदेश के शेखपुरा का रहने वाला है। उसका साला नादिल उर्फ बंगा पुत्र सिब्बन भी उसी जिले का निवासी है। दोनों साला -जीजा इस समय पिनाना गांव के एक ईंट भट्ठे पर पथेर का काम करते हैं। दोनों ट्रैक्टर पर किसी काम से गोहाना आए थे तथा वापस पिनाना गांव में जा रहे थे।
पुलिस को दिए बयान में नादिल उर्फ बंगा ने कहा कि जब वे खेड़ी दमकन गांव में पहुंचे, जितेंद्र मांझी को पेशाब की तलब लगी। इस पर ट्रैक्टर को रोक दिया गया । जब जितेंद्र सड़क के किनारे लघु शंका से फारिग हो रहा था, उसी समय गोहाना की ओर से आई एक इको गाड़ी ने जितेंद्र को सामने से सीधी टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे बेसुध हालत में रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इको गाड़ी के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।



