Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के गांव दुराणा में 22 वर्ष के युवक ने घर पर पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या ;7 महीने पहले हुई थी शादी

 

गोहाना :-14 नवम्बर : गांव दुराणा में 22 वर्ष के युवक ने घर पर पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लगभग सात माह पहले शादी हुई थी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि कर्णे मानसिक रूप से परेशान था। वह सोमवार को अपने कमरे में जाकर लेट गया था और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजन दूसरे कमरों में थे। काफी देर तक कर्ण कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन वहां पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद मिला। चिल्लाने पर अंदर से आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो कर्ण हुक पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button