बरोदा गांव में मिड डे मील वर्कर पर घर में घुस कर हमला, 4 पर केस दर्ज
गोहाना :-13 नवम्बर : बरोदा गांव में एक मिड डे मील वर्कर पर उसके घर में घुस कर हमला कर दिया गया। हमला प्लाट के विवाद में हुआ। उसे परिजन उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले कर पहुंचे। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
सत्तो देवी पत्नी शमशेर सिंह बरोदा गांव की ठूठान पंचायत की रहने वाली है। वह गांव के सरकारी स्कूल में मिड डे मील पकाने वाली वर्कर है। वह अपने घर पर लेडीज सूट भी बेचती है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जिसे समय वह दुकान में लेडीज सामान बेच रही थी, उसी समय उसके घर में सोनू पुत्र आजाद, उसकी पत्नी सुशीला, भाई राकेश बीरू पुत्र आजाद सिंह के साथ पहुंचे। सत्तो के सिर में लोहे की रॉड मारी गई। इस पर वह बेहोश हो गई।
सत्तो का कहना है कि उस पर हमला एक प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में किया गया। परिजन सत्तो को ले कर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे।



