Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के महमूदपुर गांव में सड़क किनारे खड़े दुकानदार को बाइक ने मारी टक्कर

गोहाना :-13 नवम्बर : महमूदपुर गांव में एक दुकानदार को एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर बाइक ने मारी। उस बाइक पर तीन लड़के सवार थे। उस समय दुकानदार सड़क के किनारे अपने शिक्षक भाई के साथ खड़ा था। दुकानदार की मौत हो गई। आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुकेश कुमार पुत्र राम किशन गोहाना में उत्तम नगर में रहता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भाई बिजेंद्र की महमूदपुर गांव के अड्डे पर बिजली के सामान की रिपेयर की दुकाने है। मुकेश का कहना है कि वह किसी काम से भाई के पास उसकी दुकान पर गया हुआ था। दोनों भाई दुकान के निकट सड़क के किनारे खड़े थे। उसी समय गोहाना की साइड से एक बाइक आई। उस बाइक ने बिजेंद्र को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बिजेंद्र अनबोल हो गया। उसे रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मृतक के भाई मुकेश के अनुसार आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर बाइक के अज्ञात चालक और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button