Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना सिटी थाने की टीम ने.किया 315 बोर का लोडिड अवैध पिस्तौल बरामद, एक गिरफ्तार
गोहाना :- 13 नवम्बर : गोहाना सिटी थाने की टीम ने सोमवार को शहर में रोहतक रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पल के निकट एक व्यक्ति से 315 बोर का लोडिड अवैध पिस्तौल बरामद किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर केस सिटी थाने में दर्ज हुआ।
ए.एस.आई. सत्य नारायण की टीम रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम में हवलदार राजपाल और सिपाही संजय भी थे। पुलिस की टीम ड्रेन नंबर 8 के पुल के पास पहुंची। एक युवक रोहतक रोड के बाईपास की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह मुड़ कर तेजी से वापस बाईपास की तरफ भागने लगा।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली, उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल जब्त किया गया। पिस्तौल लोड था। उसमें 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के पास इस हथियार का कोई परमिटे या लाइसेंस नहीं था ।



