Breaking NewsCrimeGohana
घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चलाने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
गोहाना :- घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चलाने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित सिवानका गांव का है। ईशापुर खेड़ी गांव निवासी मूर्ति ने बरोदा थाने पर दी शिकायत में बताया था कि 9 अगस्त की शाम वह और उसका बेटा मोनू घर के बाहर खड़े थे।
उसी समय जसबीर अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया। उसने आते ही मोनू पर गोली चला दी, जिससे वह बच गया। इस पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है।



