Breaking NewsEducation
गोहाना के नालंदा वर्ल्ड स्कूल के बच्चों, अध्यापकों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ
गोहाना :-10 नवम्बर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को बच्चों और शिक्षकों को सामूहिक शपथ दिलाई गई कि वे दिवाली पर पटाखे नहीं जलाएंगे। यह शपथ स्कूल की प्रबंधक रीना मलिक ने दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने की। दिवाली उत्सव में कक्षा नर्सरी से कक्षा 4 तक की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। अंतर सदनीय बोर्ड प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने कक्षा सज्जा, दीप सज्जा, कैंडल सज्जा आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह सहित भाग लिया। कक्षा एक के बच्चों ने रैंप वॉक किया। बच्चों ने फिर दिवाली आई रे गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि और स्कूल की प्रबंधक रीना मलिक ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया



