Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क के पास अवैध रूप से बेच रहा था पटाखे, गिरफ्तार

गोहाना :-10 नवम्बर : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के निकट स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क के निकट एक व्यक्ति को अवैध रूप से पटाखे और आतिशबाजी बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दरियापुर निवासी बदन सिंह पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई। पुलिस ने उससे बरामद पटाखों को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के साथ विस्फोटक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सब इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। यह छापा अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क के समीप स्थित एक दुकान पर मारा गया। इस दुकानदार ने अपनी दुकान में अवैध रूप से पटाखे और आतिशबाजी रखे हुए थे। वह पार्क के कोने में प्लास्टिक के कट्टों पर रख कर पटाखे और आतिशबाजी बेच रहा था।आरोपी इस आतिशबाजी का कोई परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उससे बरामद किए गए पटाखों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 9 बी 1 बी तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 286 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह पटाखे कहां से खरीद कर लाया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button