मटका रेस में सबसे तेज दौड़ी गोहाना के छपरा गांव की मुकेश
गोहाना :-10 नवम्बर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कथूरा विकास खंड की महिलाओं की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं शहर के चौ. देवीलाल स्टेडियम में करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में मटका रेस में छपरा गांव की मुकेश प्रथम स्थान पर रही।
वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता कथूरा खंड की डब्ल्यू.सी.डी.पी.ओ. निर्मला देवी ने की। मुख्य अतिथि इस विकास खंड के बी.डी.पी.ओ. अंकुर कुमार रहे। प्रतियोगिताओं में 400 मीटर की दौड़ में भावड़ गांव की अंजू पत्नी जगत सिंह, आलू-चम्मच रेस में आहुलाना गांव की मंजू पत्नी संदीप, 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में नीलम पत्नी समुद्र, 5 किलोमीटर की रेस में आहुलाना गांव की नेहा पत्नी कप्तान और 300 मीटर की रेस में भावड़ गांव की अंजलि पत्नी सतीश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली महिलाओं को क्रमश: रूप से 2100 रुपए, 1100 रुपए और 750 रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिताओं का संयोजन डी. पी. ई. लक्ष्मण सिंह और डी. पी. ई. दिग्विजय सिंह ने किया। खंड स्तर की इन महिला खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में विशेष सहयोग रेखा, सुनीता, राम निवास, उषा, विजय, कृष्ण सिंह आदि का रहा।



