Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना सीआईए की टीम ने सोनीपत रोड की ट्रांसपोर्ट कंपनी में हथियार के बल पर लूट के मामले में दो को किया गिरफ्तार

गोहाना:- सीआईए ने सोनीपत रोड पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में हथियार के बल पर लूट के मामले में अनिल व ललित गढ़ी निवासी उजाले खां गांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट से पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है। सिटी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी में सुपरवाइजर ललित खेड़ा निवासी अमित ने लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 15, 16 अक्टूबर की रात अमित कार्यालय की छत पर बने ऑफिस में सोया था। रात को गुढ़ा गांव निवासी विनय, गढ़ी उजाले खां की नई बस्ती निवासी संदीप व जितेंद्र सामान की छंटाई कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुबह करीब सवा तीन बजे बिना नंबर प्लेट के एक बाइक पर दो बदमाश कार्यालय में आए। उनमें से एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास रॉड व कुल्हाड़ी थी। पहचान छुपाने के लिए दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। एक ने रॉड व कुल्हाड़ी के साथ तिजौरी को उखाड़ लिया। तिजौरी के साथ दोनों बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। तिजौरी में करीब 20.96 लाख रुपए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button