Breaking NewsGameGohana

कथूरा खंड की महिला खेल प्रतियोगिता 10 को गोहाना के देवीलाल स्टेडियम में होगी

 

गोहाना :- 7 नवम्बर : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में कथूरा विकास खंड की महिला खेल प्रतियोगिता 10 नवम्बर को सुबह 9 बजे शहर के चौ. देवीलाल स्टेडियम में होगी। प्रत्येक इवेंट की टॉप-3 महिला विजेताओं को क्रमश: 2100 रुपए, 1100 रुपए और 750 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

ये खेल प्रतियोगिताएं 17 वर्ष से 30 वर्ष के जूनियर तथा 30 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर वर्ग में होंगी। जूनियर वर्ग में 300 मीटर और 400 मीटर की दौड़, 5 किलोमीटर की साइकिल रेस होगी। सीनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़, आलू-चम्मच दौड़ और मटका दौड़ होगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अध्यक्षता डब्ल्यू.सी.डी.पी. ओ. निर्मला देवी करेंगी। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण मलिक होंगी, विशिष्ट अतिथि गोहाना के एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ होंगे। विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कथूरा विकास खंड के बी.डी.पी.ओ. और एच.सी.एस. अधिकारी अंकुर कुमार भी पहुंचेंगे।

प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाले सामान आलू, चम्मच, मटके और साइकिल का प्रबंध प्रतिभागी महिलाओं को खुद करना होगा

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button