Breaking NewsCrimeGohana

कथूरा ब्लॉक के छपरा गांव में कम्बाइन चल रही थी एस.एम.एस. के बिना, जब्त कर थाने भेजी

गोहाना :- 6 नवम्बर : तीन विभागों की संयुक्त टीम के निरीक्षण में सोमवार को कथूरा ब्लॉक के छपरा गांव में एक कम्बाइन मशीन एस.एम.एस. के बिना चलते हुए पकड़ी गई । इस पर अधिकारियों ने उस कम्बाइन मशीन को जब्त कर लिया तथा उसे बरोदा थाने में भिजवा दिया।

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए डी. सी. डॉ. मनोज कुमार को कम्बाइन मशीन को एस. एस. एम. के साथ चलाने के आदेश दे रखे हैं। लेकिन कई कंबाइन मालिक बिना एस. एम. एस. कम्बाइन मशीन चला रहे हैं। इस पर अंकुश के लिए पुलिस, कृषि और पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। तीन विभागों की टीम को छपरा गांव में एक खेत में कम्बाइन मशीन बिना एस. एम. एस. के चलते हुए मिली। कम्बाइन मशीन रमेश उर्फ मुंडा के खेत में चल रही थी। यह कम्बाइन मशीन राजेंद्र सिंह की बताई गई। इस पर कम्बाइन मशीन को अधिकारियों ने जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे बरोदा थाने में भिजवा दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक्स.ई. एन. नवीन हुड्डा ने कहा कि थोड़े से डीजल को बचाने के लिए मालिक अपनी मशीन को बिना एम. एम. एस. के चला रहे हैं। इससे किसानों को फसलों के अवशेषों का प्रबंधन करने में परेशानी होती है। एस.एम.एस. के बिना काटे गए अवशेषों को सुपर सीडर से मिलने में दिक्कत होती है।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, सुरेंद्र सिंह पूनिया, संदीप कुमार, कृष्ण खासा के साथ हवलदार समुंद्र, सिपाही रमेश कुमार और विक्रम भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button