Breaking NewsGohanaPolitics

चार दशक से इनेलो से जुड़ा परिवार कांग्रेस में हुआ शामिल

गोहाना :-6 नवम्बर शहर के गांधी नगर का एक परिवार सोमवार को गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक की हाजिरी में कांग्रेसी बन गया । दावा है कि यह परिवार चार दशक से अधिक लंबे अरसे से इनेलो से जुड़ा हुआ था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रणधीर सिंह ने इनेलो का चश्मा उतार कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वह अपने अपने परिवार, सब भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों समेत विधायक जगबीर सिंह मलिक के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वयं स्व. चौ. देवीलाल ने उनके निवास पर भोजन स्वीकार किया था । उनका कहना है कि उनका परिवार की चौथी पीढ़ी है जो इनेलो से जुड़ी हुई थी, लेकिन इनेलो ने उनके परिवार का कुछ करना दूर, कभी सुध-बुध तक नहीं ली। मलिक ने कहा कि इनेलो छोड़ कर उक्त परिवार सत्तासीन भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में इसलिए शामिल हुआ कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी का इस पार्टी के प्रति मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह इनेलो से कांग्रेस में आए रणधीर सिंह और उनके सब परिजनों को पूरा मान-सम्मान प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीतियों से प्रभावित हो कर विभिन्न दलों के वर्कर कांग्रेस में शामिल होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button