Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मयंक पटेल ने बरोदा हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

नेताओं के केवल सुझाव, अंतिम निर्णय हाई कमान करेगा : पटेल

गोहाना :- 5 नवम्बर : नेता केवल सुझाव दे सकते हैं, कोई भी अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही किया जाएगा। यह प्रतिक्रिया रविवार को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मयंक पटेल ने तब की जब पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर विभिन्न जातियों के डिप्टी सी.एम. बनाने के वायदे पर सुश्री शैलजा ने प्रतिकूल टिप्पणी की थी।

मयंक पटेल गोहाना में बरोदा हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के लिए आए थे। यह कार्यकर्ता सभा बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय में हुई । कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के बाद पटेल ने पत्रकारों से बातचीत भी की।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ने कहा कि सोनीपत के कार्यकर्ताओं को अपना नया जिला अध्यक्ष 17 नवम्बर के बाद कभी भी मिल सकता है। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के अनुसार पदों की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं को आवेदन करना होगा कि उन्हें किस स्तर के संगठन में क्या पद चाहिए। बूथ से ले कर ब्लॉक तक के निचले संगठन को पूरी पारदर्शिता से तैयार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मयंक पटेल ने कहा कि लंबे समय के लिए कांग्रेस के लिए खून-पसीना बहा रहे पुराने कार्यकर्ताओं को नए संगठन में पूरा मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनके अनुसार संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने माइक से अपना मोबाइल नंबर शेयर किया तथा कहा कि आप रात को भी फोन करोगे, मैं आप को जरूर अटेंड करूंगा। उन्होंने कहा कि एक बार संगठन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, तब मैं गांवों में और आप के घरों में भी आऊंगा।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बोले कि हरियाणा का मतदाता डरपोक नहीं है। वह काने को काना, लू को लूला कह देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निश्चित रूपे से सत्ता की धुरी बदलेगी तथा कांग्रेस पार्टी अगले चुनाव में सत्ता में वापस लौटेगी।

विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां पटेल ने शेष राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया, वहीं राजस्थान में फाइट बताई। इस की वजह पूछने पर वह बोले कि मतदाताओं की चाह बहुत ज्यादा होती है। एक उम्मीद पूरी होने पर अगली उम्मीद की इच्छा पैदा हो जाती है।

इस अवसर पर कुलदीप गंगाणा, रवि इंदौरा, डॉ. जोगेंद्र मोर, रघुबीर जागसी, सत्यवीर आर्य, देवेंद्र शर्मा, राजा मोगरा, रणदीप मलिक रुखी, अनुज लठवाल, जयपाल बुटाना, समुद्र मलिक, विकास धौला, सतपाल धानक, जगशेर नूरनखेड़ा, नीलम बाल्याण, प्रमिला मलिक आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button