सोनीपत जिला संयोजक बिजेंद्र घनघस कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौटे
गोहाना :-4 नवम्बर : भारतीय जनता पार्टी के संत एवं डेरा समन्वय विभाग के सोनीपत के जिला संयोजक बिजेंद्र घनघस शनिवार को कांग्रेस छोड़ कर वापस भाजपा में लौट आए। उन्होंने इस निष्ठा परिवर्तन की घोषणा शहर में पार्क रोड पर स्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के कार्यालय में की।
बिजेंद्र घनघस भाजपा में संत एवं डेरा समन्वय विभाग के सोनीपत जिले के जिला संयोजक थे। करीब 6 माह पहले उन्होंने कमल को छोड़ कर हाथ को थाम लिया। उनके अनुसार उन्होंने कांग्रेस में जा कर और भाजपा को छोड़ कर गलती की जिस का अहसास होने पर उन्होंने भाजपा में लौटने का फैसला किया। उनके अनुसार भाजपा और कांग्रेस में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को ज्यादा मान-सम्मान देती है।
इस अवसर पर सोनीपत भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर मलिक के साथ कमल राणा,
सत्यपाल लठवाल आदि भी उपस्थित रहे।



