शुक्रवार को सोनीपत की इलेक्शन क्विज में प्रथम रही गोहाना कॉलेज की टीम
गोहाना :-4 नवम्बर : शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की वह टीम प्रथम रही जिसने शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित जिला स्तर की इलेक्शन क्विज में भाग लिया। शनिवार को कॉलेज में वापस लौटने पर स्कूल की टीम ने विजेता टीम की छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता सोनीपत के गीता विद्या मंदिर कॉलेज में हुई। गोहाना शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की जिस टीम ने जिला स्तर की इलेक्शन क्विज में प्रथम स्थान हासिल किया, उस टीम में बी.एस.सी. फाइनल नॉन-मेडिकल की छात्रा पूजा, बी.एस.सी. नॉन-मेडिकल के प्रथम वर्ष की काजल पुत्री दीपक कुमार, काजल पुत्री संजय और काजल पुत्री साहब सिंह, बी.बी.ए. के फाइनल ईयर की तनु और शामल, बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस के फाइनल ईयर की मानवी और बी. ए. के द्वितीय वर्ष की अनु थे। तैयारी करवाने वाली प्रभारी प्राध्यापक केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेखा और मैथ्स की असिस्टेंट प्रोफेसर किरण थीं।


