CrimeGohana

गोहाना के रोहतक रोड बस स्टेण्ड के पास होटल में घुसकर तोड़ फोड़ की एक कर्मचारी को पीटा

गोहाना :-शहर में रोहतक रोड पर बस स्टैंड के नजदीक संचालित एक होटल में घुसकर 13-14 युवकों ने रिसेप्शनिस्ट की पिटाई कर दी। इसके साथ ही होटल में भी तोड़फोड़ की। इसको लेकर होटल संचालक ने शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद के भंभेवा निवासी जसबीर ने पुलिस को बताया कि उसने शहर में बस स्टैंड के नजदीक होटल खोला हुआ है। उसके होटल पर करीब 2 साल से सोनीपत के रायपुर गांव निवासी नितिन बतौर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करता है। वह शुक्रवार को होटल में ही था

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी दौरान तीन-चार बाइकों पर सवार होकर 13-14 युवक आए और होटल में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने होटल में भी तोड़फोड़ की। इसको लेकर नितिन ने उसे फोन पर सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा। इस दौरान सचिन ने उसे बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके दोस्त ककाना गांव निवासी रवि की खेड़ी दमकन गांव निवासी अजय के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसे होटल में घुसकर पीटा और जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप है कि अजय के साथ कासंडी निवासी अनिकेत ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button