Breaking NewsEducationGohana
सुलेख लेखन प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य प्रदीप मलिक ने किया सम्मानित
गोहाना :-पानीपत रोड स्थित रॉक फील्ड स्कूल में शुक्रवार को हिंदी सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में रिया, भूमि, अंशिका, स्वरूपदास, यशी व विहान ने प्रथम, हर्ष, अक्ष, हिमांशु, तनवी, कार्तिक, पावनी ने द्वितीय और नियति, विधि, पल्लवी, मोहित, अधिराज, दर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य प्रदीप मलिक ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व समझाया।


