गोहाना के मुकेश रोहिल्ला पी.एम. विश्वकर्मा योजना के विधानसभा सह-संयोजक नियुक्त
गोहाना :-3 नवम्बर पी.एम. विश्वकर्मा योजना का गोहाना विधानसभा क्षेत्र का सह-संयोजक मुकेश रोहिल्ला को नियुक्त किया गया है। उन्हें इस नियुक्ति का पत्र शुक्रवार को सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा द्वारा शहर में पार्क रोड पर स्थित अपने जिला कार्यालय में प्रदान किया गया।
मुकेश रोहिल्ला को विधानसभा क्षेत्र का सह-संयोजक पी. एम. विश्वकर्मा योजना के संयोजक प्रवीण कश्यप ने नियुक्त किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष राणा और योजना के विधानसभा संयोजक कश्यप ने नवनियुक्त सह-संयोजक रोहिल्ला को निर्देश दिए कि वह पी. एम. विश्वकर्मा योजना का फायदा ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास करें। मुकेश रोहिल्ला ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिन उम्मीदों से उन्हें नई जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी शिद्दत से पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर सुभाष दांगी, मोहित वाल्मीकि, राजू पटवा, सुमित कक्कड़, ऋषि सांगवान आदि भी उपस्थित रहे।
