Breaking NewsEducationGohana

यू.पी.एस.सी. की वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा : गोहाना के राम नगर के पूनिया परिवार के घर बधाई देने वालों का लगा तांता

होल्ड पर रखे पदों में अजय पूनिया की आल इंडिया रैंक हैं 50वीं

गोहाना :- 3 नवम्बर : शहर में गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित राम नगर के पूनिया परिवार को बधाई देने वालों का दो दिन से तांता लगा हुआ है। 2022 की सिविल सेवा की परीक्षा के लिए यू.पी.एस.सी. ने मई में घोषित परिणाम में जिन पदों को होल्ड पर रख लिया था, उनमें अजय पूनिया की आल इंडिया रैंक 50वीं आई है। अजय इस परिणाम से उत्साहित तो हैं, पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए 2024 में चौथा अटेम्प्ट करने का निश्चय किया है।

अजय पूनिया के पापा जगदीश पूनिया धरतीपुत्र हैं। उनकी मां सरोज पूनिया होम मेकर हैं। 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं अजय। उनके बड़े भैया अमित डबल एम.ए.हैं। अमित पूनिया ने हिस्ट्री के साथ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी एम. ए. की हुई है। पूनिया परिवार की तीन बेटियां प्रीति, ज्योति और सीमा हैं। बहनें दोनों भाइयों से बड़ी हैं। तीनों बहनें विवाहित हैं जब कि अजय और उनके बड़े भैया अमित अभी कुंआरे हैं। होल्ड पर रखे पदों का रिजल्ट आने के बाद से अजय दिल्ली में हैं। अभी लौटे नहीं हैं।

अजय के पापा जगदीश पूनिया के अनुसार बचपन से ही उनके बेटे का सपना देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विस की परीक्षा को क्रैक करना था। उसके बाद अजय ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा, न कैरियर के किसी अन्य विकल्प पर कभी विचार किया। अर्जुन की भांति उसके लिए मछली की आंख सिविल सर्विस की परीक्षा ही बन गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अजय ने रोहतक स्थित डी. एन. सिटी स्कूल से. नर्सरी से ले कर कक्षा 12 तक की पूरी पढ़ाई की। वह पहले 10वीं और उसके बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा में रोहतक में सर्वप्रथम रहे। गेट यानी ग्रेजुएशन एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग में अजय पूनिया की आल इंडिया रैंक विद स्टाइपंड 490वीं रही थी।

अजय ने पटना स्थित आई.आई.टी. से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक 2015 से 2019 के बैच में की। अगले ही साल 2020 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा का पहला अटेम्प्ट कर लिया। 2021 में दसरा अटेम्प्ट किया लेकिन परीक्षा के मध्य में अचानक कौरोना हो जाने से अजय मुख्य परीक्षा के 9 में से 4 पेपर ही दे पाए।

अक्तूबर 2022 में अजय पूनिया ने तीसरा अटेम्प्ट किया। 23 मई 2023 को जब यू. पी. एस. सी. ने रिजल्ट सार्वजनिक किया, तब 1022 पदों में से 933 पदों के लिए परिणाम की घोषणा की गई तथा बाकी के 89 पदों के

परीक्षाफल को होल्ड पर रख लिया गया। होल्ड पर रखे पदों के लिए यू.पी.एस.सी. ने परिणाम एक नवंबर को जारी किया है। आधिकारिक रूप से जारी इस परिणाम में अजय पूनिया की आल इंडिया रैंक 50 रही है। इस परिणाम का सम्मान करते हुए अजय बेशक मिलने वाली जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करेंगे, पर 2024 में वह चौथा अटेम्प्ट इम्प्रूव करने के लिए जरूर लेंगे।

मई में जैसे ही यू. पी. एस. सी. के प्रथम परिणाम की सूची आई थी, तभी से अजय पूनिया अगले वर्ष की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। होल्ड पर रखे पदों के लिए परिणाम जारी होने के बाद उन्होंने निश्चय दोहराया कि वह 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जी-तोड़ कोशिश करेंगे।

होल्ड पर रखे पदों में अजय पूनिया की आल इंडिया रैंक हैं 50वीं

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button