Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना में ए.टी.एम. कार्ड बदल कर खाते से निकाल लिए 30 हजार
गोहाना :-3 नवम्बर : ए. टी. एम. कार्ड बदल कर खातों से पैसा चुराने की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब ऐसी वारदात का शिकार संदीप पुत्र राजकुमार बना है। उसके पिता के नाम जारी ए. टी. एम. कार्ड को धोखे से बदल दिया गया तथा आरोपी ने खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। ताजा घटना इंडियन बैंक की ए. टी. एम. की है। इस बैंक में शहर में मोर चौक में स्थित राम बस्ती के राजकुमार का खाता है। राज कुमार का बेटा संदीप 1 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे पिता के खाते से पैसे निकालने के लिए ए. टी. एम. पर गया। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ट्रांजेक्शन की किसी तकनीकी
खराबी के चलते उससे पैसे नहीं निकल सके। उसके बाद उसके पीछे खड़े व्यक्ति से उससे ले कर ए. टी. एम. कार्ड को मशीन में डाला तो 8 हजार रुपए निकल आए। उसके बाद उस व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल दिया।



