गोहाना के कथूरा खण्ड के येलो जोन के तीन गांवों को दिया फसल अवशेष प्रबंधन का प्रशिक्षण
गोहाना :- 2 नवम्बर : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को गोहाना डिवीजन के कथूरा खंड के येलो जोन में शामिल तीन गांवों के किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण शहर के एस. डी. ओ.कार्यालय में रिंढाणा, भावड़ और गिवाणा गांवों के किसानों को दिया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता एस. डी. ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने की। डॉ. मेहरा ने अवशेष फंकने पर होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। उन्होंने गेहूं में होने वाले खरपतवार के नियंत्रण पर भी प्रकाश डाला। सहायक कृषि अभियंता
नवीन हुड्डा ने कहा कि फसलों के अवशेषों में आग न लगा कर फसल अवशेष संबंधी उपकरणों से अवशेषों का प्रबंधन करें। हुड्डा के फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दी जाने वाली मशीनों की प्रक्रिया, उनके रखरखाव और मरम्मत के बारे में भी बताया। नवीन हुड्डा ने किसानों को कृषि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान और खाता बुक की भी जानकारी दी। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी रामधन, सहायक परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।


