Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में पिस्तौल की नोक पर मुंशी से उसका मोबाइल फोन, 5 हजार लूटे

गोहाना :- 2 नवम्बर : नई अनाज मंडी के एक मुंशी से पिस्तौल की नोक पर उसका मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए लूट लिए गए। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह बुधवार की रात को स्कूटी पर अपने गांव बुसाना में लौट रहा था वारदात को एक बाइक पर आए तीन आरोपियों ने अंजाम दिया।

रमेश पुत्र जीत राम बुसाना गांव का रहने वाला है। वह गोहाना की नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 152 पर मुंशी है। वह बुधवार की रात को दुकान पर काम खत्म कर स्कूटी पर बुसाना जा रहा था। जब वह महमूदपुर रोड पर रेलवे पुल के नौचे पहुंचा, तभी एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए। उन्होंने स्कूटी के आगे बाइक अड़ा दी ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुनीम का कहना है कि एक आरोपी ने कपड़े से अपना मुंह बांध रखा था। उस व्यक्ति ने रमेश पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए निकाल लिए तथा उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया।

रमेश पैदल नजदीक के पेट्रोलपंप पर पहुंचा। वहां से उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उसका कहना है कि सामने आने पर वह उसे लूटने वाले आरोपियों को पहचान सकता है। पुलिस ने पीड़ित मुनीम के बयान पर लूट को अंजाम देने वाले तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button