रोजगार के लिए अपने कौशल को करना ही होगा विकसित : उपाध्याय
गोहाना :-2 नवम्बर : बी. पी. एस. महिलाविश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा जन शिक्षण संस्थान सोनीपत के सहयोग से एक दिवसीय विस्तारक व्याख्यान का आयोजन किया गया । “कौशल विकास व
उद्यमशीलता” पर आयोजित व्याख्यान की अध्यक्षता एच.ओ.डी. डॉ. मंजू पवार ने की 1 बतौर वक्ता जन शिक्षण संस्थान के निदेशक विवेक उपाध्याय, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता और विधि विभाग से डॉ प्रमोद मलिक पहुंचे। निदेशक डॉ. विवेक उपाध्याय ने फील्ड वर्क के महत्व को बताया तथा महिलाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज का दौर स्वरोजगार का है। अपने कौशल को विकसित करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि महिला विकास के बिना समाज विकास की कल्पना नहीं की जा सकती |
रजनी गुप्ता ने कहा कि कि घरेलू हिंसा में परिवार के सदस्य ही शामिल होते हैं। महिलाओं को शोषण व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है, तभी
महिलाओं को न्याय मिल सकता है 1 डॉ. प्रमोद मलिक ने सूचना के अधिकार और जनहित याचिका के बारे में बताया इस अवसर पर डॉ. ज्ञान मेहरा, डॉ. दिपाली माथुर, डॉ. लूसी डॉ. सोहन लाल आदि उपस्थित रहे।


