Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में ए.टी.एम. कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 1.10 लाख

गोहाना :- 2 नवम्बर : शहर की न्यात बस्ती के एक नागरिक के ए.टी.एम. कार्ड को बदल कर उसके बैंक खाते से 1.10 लाख रुपए उड़ा लिए गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

विकास राय चहल पुत्र दिलबाग राय चहल न्यात बस्ती में रहता है। वह 28 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ए. टी. एम. से पैसे निकलवाने के लिए गया। उसने 8 हजार रुपए निकाल लिए। तब वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आप का ए.टी.एम. कार्ड चालू रह गया है। इस पर उसने दोबारा से मशीन में ए.टी.एम. कार्ड डाला और अतिरिक्त एक हजार रुपए निकाल लिए। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति से छल से ए.टी.एम. कार्ड अपने कार्ड से बदल दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पीड़ित विकास राय चहल का कहना है कि उसने 29 अक्तूबर की सुबह 7 बजे अपने मोबाइल फोन पर आए एस.एम.एस. देखे तो खाते से 59,999 रुपए निकल चुके थे। 9 बजे चैक किया तो पहले 10 हजार, फिर 10 हजार, उसके बाद 5 हजार रुपए निकाल लिए गए। बाद में 24,999 रुपए और निकाल लिए गए।

विकास राय चहल के खाते से अज्ञात आरोपी ने कुल 1.10 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button