उत्तर प्रदेश के व्यक्ति ने गोहाना के हसनगढ़ के खेत में अपने ही अंगोछे से लगाया फंदा
गोहाना :-2 नवम्बर : बुधवार की रात को हसनगढ़ के एक खेत में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपने ही अंगोछे से पेड़ से फंदा लगा लिया। सुबह जब खेत का मालिक किसान खेत में पहुंचा, तब उसने शव को लटकते हुए देखा। मृतक की पहचान उससे मिले आधार कार्ड से हुई।
राजबीर हसनगढ़ गांव का रहने वाला है। उसका खेत गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित है। वह गुरुवार की प्रात: तब स्तब्ध रह गया जब वह रोज की तरह से अपने खेत में पहुंचा और वहां उसने एक अज्ञात व्यक्ति को पेड़ से लटके हुए देखा। मृतक ने अपने ही अंगोछे से फंदा लगा रखा था।
इस पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे जमीन पर उतारा। जब पुलिस ने शव की तलाशी ली, तब मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ। इस आधार कार्ड पर उसका नाम अज्यपाल दर्ज था तथा पते में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का उल्लेख था। अजयपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया।



