Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के सिवाणका गांव में पराली के अवशेष जलाने को लेकर झगड़ा, मां-बेटे को पीटा

गोहाना :- 2 नवम्बर : गांव सिवाणका में पराली के अवशेष जलाने पर झगड़ा हो गया। पड़ोसी ने उसके खेत में अवशेष डालकर जलाए थे। एतराज जताने पर मां व बेटे को पीट दिया गया। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।

गांव सिवाणका की बबीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे शुभम और पति राममेहर के साथ खेत में काम करने गई थी। वहां पर पड़ोसी वजीर सिंह ने अपने खेत से धान कटवा कर पराली के अवशेष उनके खेत में डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने उसने बचे अवशेष को उठाकर डोले पर डाल दिया |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बबीता का कहना है कि जब उसके परिवार ने पड़ोसी की इस हरकत पर आपत्ति की, तब वजीर और उसके बेटों ने उससे और उसके बेटे शुभम से मारपीट की। घायल मां-बेटे को गोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से दोनों को बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button