गोहाना में वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभा यात्रा में उत्पात मचाने वाले नपे
भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष के बयान पर 7 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
गोहाना :-2 नवम्बर : भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में उत्पात मचाने वालों पर केस दर्ज करवाया है। आदित्य ने शोभायात्रा में विघ्न डालने, मारपीट करने और बैनर फाड़ने का आरोप लगाया गया। उनकी शिकायत पर सिटी थाने की पुलिस ने सात नामजद और 10-12 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक आदित्य ने पुलिस को बताया कि सोसायटी द्वारा 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गोहाना शहर में महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव में शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके लिए प्रशासन से मंजूरी ली गई थी।
उनका आरोप है कि शोभायात्रा के बीच में कई लोगों ने पहुंचकर झगड़ा शुरू कर दिया था। शोभा यात्रा के लिए बनाए गए बैनर फाड़ दिए थे शोभायात्रा में शामिल लोगों से मारपीट की गई और विघ्न डाला गया। आयोजकों ने धैर्य बनाए रखा और उसके बावजूद शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकाली गई।
भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष के बयान पर जिन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है, वे नरेश, सिलेंद्र, महेश, नरेंद्र उर्फ गोला, काली, बंसी और विकास हैं। दीपक आदित्य का कहना है कि शोभायात्रा में उत्पात मचाने में उक्त आरोपियों के साथ उनके 10-12 अन्य साथी भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



