Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत के भठगांव गाँव के पीजीटी गणित टीचर के नाम पर दो फर्जी फर्म बनाकर करी धोखाधड़ी ; 104980836 रूपये का कर डाला टर्नओवर

सोनीपत| :- टैक्स चोरी करने के लिए कुछ लोग बड़े स्तर पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। अब भठगांव के पीजीटी गणित टीचर के नाम पर दो फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी की गई। इससे आरोपियों ने 10 करोड़ 49 लाख 80 हजार 836 का लेनदेन कर डाला। टीचर आईटीआर भरने गया तो धोखाधड़ी का पता चला। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय जाटल पानीपत में शिक्षक सोनीपत के गांव भटगांव माल्यान निवासी अमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने आईटीआर भरने के लिए इनकम टैक्स की साइट पर लॉगइन किया तो अन्य इनकम ऑप्शन पार्ट बी–7 में उसके नाम से खुली जीएसटी फर्म पर टोटल टर्नओवर 10 करोड़ 49 लाख 80 हजार 836 रुपए पेंडिंग दर्शाया। जीएसटी नंबर की डिटेल चेक कराई तो यह फर्म अमित इन्टरप्राइजेस के नाम से थी, 29 नवंबर 2022 को रजिस्टर्ड दिखाई गई है। इसमें उसके पेन कार्ड डिटेल का प्रयोग किया गया है। ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button