Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना के छिछड़ाना गांव में रुपए के लेन देने के मामले में दम्पति को पीटा, एक नामजद केस दर्ज

गोहाना :- छिछड़ाना गांव में रुपए के लेन देने में एक व्यक्ति ने दंपती की पिटाई कर दी। ग्रामीण ने इसकी शिकायत बरोदा थाना में पुलिस को दी। ग्रामीण राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के सुधीर से मजदूर के रुपए लेने हैं। वह मंगलवार को देर शाम करीब आठ बजे कृष्ण के बुलाने पर आजाद के मकान पर जा रहा था। जब वह आजाद के मकान के बाहर गली में पहुंचा तो उसी समय सुधीर अपने हाथ में डंडा लेकर आया और उसे पीटने लगा।
इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो सुधीर ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इस पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। इसी के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



