Breaking NewsCrimeGohana

घर से कॉलेज की कहकर बाइक पर गया युवक हुआ लापता

गोहाना :- दोदवा गांव में अपने घर से कॉलेज की कहकर बाइक पर गया युवक लापता हो गया। इसको लेकर उसके ताऊ के लड़के ने सदर थाना में शिकायत दी।दोदवा गांव निवासी सदाम ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का आशीष 30 अक्टूबर को बाइक लेकर रोहतक के सुनारिया स्थित कॉलेज में जाने की कहकर गया था। इसके बाद वह न तो कॉलेज में पहुंचा और न ही वापस घर पर आया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने अपने स्तर पर आशीष की तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी के आधार पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button