आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में बरोदा हलके में नियुक्त किए ग्राम सचिव
गोहाना :- 1 नवम्बर : आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने संगठन में बरोदा हलका में ग्राम सचिवों की नियुक्ति की है। बुधवार को हलका के प्रभारी एवं पंजाब प्रदषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन संदीप सैनी ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्राम सचिवों को नियुक्ति पत्र दिए। उनके साथ आप के हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी नवीन गौड़ भी रहे।
संदीप सैनी ने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त ग्राम सचिव नए साथियों को जोडक़र संगठन को मजबूत बनाएं।
प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़ ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने हरियाणा में शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। बिजली बहुत महंगी दी जा रही है। महंगाई व अपराध चरम पर है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजमेर पहल, जिला सचिव बिजेंद्र खेड़ी, संदीप मालिक, स्नेहलता तायल, संतोष मिगलानी आदि मौजूद रहे।



