Breaking NewsCrimeGohana

सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड ने गोहाना की पुरानी अनाज मण्डी की खल-बिनौले की दुकान से जब्त किया आतिशबाजी का भारी जखीरा

गोहाना :- 1 नवम्बर: बुधवार को करनाल के सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में एक दुकानदार के यहां छापा मारा। छापे में भारी मात्रा में बम-पटाखे की खेप बरामद की गई। यह जखीरा जिस दुकान से जब्त किया गया, वह ख़ल-बिनौले की है और इस दुकान के पिछवाड़े के एक कमरे में आतिशबाजी को छुपा कर रखा हुआ था । बम- पटाखों को प्लास्टिक कट्टों और गत्ते की पेटियों में भरकर एक कैंटर में सिटी थाने थाना ले जाया गया। दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे डेढ़ महीने में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

करनाल की सी. एम. फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सूचना मिली कि गोहाना में पुरानी अनाज मंडी में एक दुकानदार ने अवैध बम-पटाखों की खेप को गोदाम में भर रखा है और दीपावली पर बेचने की फिराक में है। करनाल से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह और हवलदार राजेश गोहाना पहुंचे। गोहाना सिटी थाने से पी.एस.आई. गगनदीप की टीम को लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोहाना के नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार थे। सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ अनाज मंडी में पहुंचे। यह छापा फर्म श्रीगोपाल रमेश कुमार पर मारा गया। मौके पर हरि प्रसाद पुत्र श्रीगोपाल मिला। दुकान खल-बिनौले की थी। दुकान के पिछवाड़े में बने कमरे में भारी मात्रा में बम-पटाखों का भंडारण मिला।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दुकानदार हरि प्रसाद की दुकान के गोदाम से भारी मात्रा में बम-पटाखों को बरामद किया। टीम ने विभिन्न मार्का के बम, पटाखे, फुलझड़ी, राकेट और अन्य तरह के पटाखे बरामद किए। उनको सात-आठ कट्टों और गत्ते की पेटियों में भरकर शहर थाना गोहाना ले जाया गया।

नायब तहसीलदार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि आरोपी दुकानदार की विभिन्न गंभीर अनियमितताएं मिलीं। भंडारण गहन आबादी वाले इलाके में किया गया। दुकान में कोई फायर सेफ्टी मैनेजमेंट भी नहीं था। अगर कोई हादसा हो जाता, तब भारी जनहानि होनी संभव थी। आरोपी के पास आतिशबाजी का कोई परमिट या लाइसेंस भी नहीं मिला।

पुलिस जब्त आतिशबाजी को प्लास्टिक के कट्टों और गत्ते की पेटियों में भर कर ले गई। यह स्टॉक इतना ज्यादा था कि जब्त बम-पटाखे ले जाने के लिए टाटा-407 कैंटर बुलवाना पड़ा। आतिशबाजी को पुलिस गोहाना सिटी थाने में ले गई। पुलिस ने अब पकड़े गए आरोपी हरि प्रसाद और गांव बजाना खुर्द के ऑटो चालक अजीत को अवैध बम पटाखों के साथ पहले 16 सितंबर को भी गिरफ्तार किया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button