Breaking NewsCrimeGohana

शराब पीने से मना किया तो रोहतास और उसके 3 साथियों को डंडों से पीटा

 

गोहाना :-31 अक्तूबर : गांव भैंसवान खुर्द में रोहतास अपने साथियों के साथ अपने भतीजे की तलाश में गया था। रास्ते में एक जगह कई लोग बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने उनको भी शराब पीने को कहा। शराब पीने से मना करने पर रोहतास व उसके तीन साथियों को डंडों से पीट दिया। रोहतास ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा प्रिंस घर से बाहर गया था। वह अपने साथी अनिकेत, आकाश व सचिन के साथ उसकी तलाश के लिए घर से निकला। गांव के चौक पर पहुंचने पर सचिन के खेत में सन्नी, संदीप, हैरी, तोता शराब पी रहे थे। उनसे प्रिंस के बारे में पूछा तो वे गाली देने लगे । वे उन पर शराब पीने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर रोहतास और उसके तीनों साथियों पर डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आ गए और हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रोहतास, सचिन, अनिकेत व आकाश को नागरिक अस्पताल गोहाना से बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button