Breaking NewsEducationGohana
जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निबंध प्रतियोगिता में राधिका प्रथम और अक्षरा द्वितीय
गोहाना :-31 अक्तूबर : मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस और हरियाणा दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इस
प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा राधिका प्रथम, कक्षा 9 की छात्रा अक्षरा द्वितीय और कक्षा 8 की छात्रा अंशिका तृतीय रही। प्रतियोगिता का संयोजन हिंदी शिक्षिका शशि बाला ने किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा ने की। उनके अनुसार सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने तब दी थी जब उन्होंने आजादी मिलने के बाद सैकड़ों रियासतों का देश में सफलता पूर्वक विलय कर दिया था। इस अवसर पर सोमा, कौशल्या, अनिता, उर्मिला, प्रियंका, मोनिका, सुनील, जय किशन, दलबीर, राजवीर, मोहित आदि भी उपस्थित रहे।


