Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना के 4 प्रतिष्ठानों से घरेलू कोर्ट के 7 सिलेंडर जब्त
गोहाना :-31 अक्तूबर : दिवाली का त्यौहार निकट आते ही फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट भी सक्रिय हो गया है ए.एफ.एस.ओ. राजेश कुमार की टीम ने मंगलवार को शहर के चार प्रतिष्ठानों से घरेलू कोटे के सात गैस सिलेंडर जब्त किए।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कमर्शियल की जगह घरेलू कोटे के सिलेंडरों का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ए.एफ.एस.ओ. राजेश कुमार की टीम में इंस्पेक्टर रोहित मलिक और राजेश हुड्डा, सब इंस्पेक्टर शरद कुमार और बालेंद्र सिंह थे। इस टीम ने नए बस स्टैंड के निकट
स्थित आहूजा होटल, रोहतक रोड पर स्थित दूहन ढाबा, पानीपत रोडे पर स्थित चाप सेंटर में से प्रत्येक के यहां से घरेल कोटे के दो-दो सिलेंडर जब्त किए गए जब कि महम रोड पर स्थित दीप चंद ट्राली बिल्डर के यहां से ऐसा एक सिलेंडर पकड़ा गया।



