Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में कार की खिड़की से बाइक टकराने से गिरी महिला को ट्राले ने कुचला

गोहाना के अंबेडकर चौक में हुआ दर्दनाक हादसा, कार की साइड में गिरने से पति बचा, ट्राले के नीचे आने से पत्नी की हुई मोत

 

गोहाना :-31 अक्तूबर : मंगलवार की शाम को शहर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। अंबेडकर चौक के पास एक व्यक्ति ने सड़क पर खड़ी अपनी वैगन-आर कार की खिड़की खोल दी। इससे बाइक खिड़की से टकरा गई। बाइक पर सवार महिला रोड पर गिर गई और तभी वहां से गुजर रहे एक ट्राला के नीचे आ गई। उसके सिर को ट्राले के पहियों ने कुचल दिया। उससे उसकी मौत हो गई कार की तरफ गिरने से उसका पति बच गया। शहर थाना गोहाना की पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत रोड कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहतास और उसकी पत्नी बीरमति मंगलवार शाम को शहर में बाइक पर सामान खरीदने आए थे। उनको करवा चौथ और पूजा के लिए सामान खरीदना था। जब वे अंबेडकर चौक पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने रोड के बीच में वैगन-आर कार खड़ी कर रखी थी। बाइक कार के पास पहुंची तो चालक ने अचानक कार की खिड़की खोल दी । बाइक कार की खिड़की से टकरा गई। बीरमति रोड की तरफ गिर गई जबकि उसका पति कार की तरफ गिर गया।

बीरमति वहां से गुजर रहे ट्राले के पहियों के नीचे आ गई और उसका सिर कुचल गया। ट्राला और कार के चालक अपने-अपने वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गए। शहर थाना से पुलिस और यातायात पुलिस के प्रभारी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस बुलाकर बीरमति को बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के चलते लगभग आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button