सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने करी जजपा के एस.सी. सेल की गोहाना हलके की कार्यकारिणी घोषित
गोहाना :- 30 अक्तूबर : सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया सोमवार को शहर के सरकारी विश्रामगृह पर पहुंचे जहां उन्होंने गोहाना हलके के एस.सी. सेल की नई टीम घोषित की। अध्यक्षता गोहाना हलका जजपा के अध्यक्ष संदीप भनवाला ने की। संयोजन एस. सी. सेल के पहले से अध्यक्ष नियुक्त राज कुमार उर्फ बबलू वाल्मीकि ने किया। एस.सी. सेल की नई टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ बबलू, फूल सिंह, रतन सिंह, कृष्ण और रमेश बनाए गए। प्रधान महासचिव सुरेश कुमार, महासचिव पुरुषार्थ तसामड़, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार, सुरेश,निशांत और विक्की, संगठन सचिव संजय, प्रचार सचिव रमेश, सचिव जग्गू, धर्मपाल, प्रसन्न और संदीप, कोषाध्यक्ष जगदीश बनाए गए। इस अवसर पर जजपा के दिग्गज नेताओं में डॉ. राम मेहर राठी, हवा सिंह वर्मा, जुगती राम स्वामी, रमेश लाठ आदि भी उपस्थित थे।



