Breaking NewsCrimeGohana

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गोहाना क्षेत्र के रूखी गाँव से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

गोहाना :- 30 अक्तूबर : स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट गोहाना क्षेत्र में गांव रुखी के निकट से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से डोगा. बदूक , दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान रोहतक में गांव सांघी के मोहित व साहिल उर्फ छोटा के रूप में हुई। वे पिट्ठ बैग लिए थे, जिनमें अवैध हथियार मिले। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लेकर आए और किसको देने थे। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एस.ए.जी. यूनिट के हवलदार विक्रांत पुलिस टीम के साथ गांव भैंसवान खुर्द में पुलिस चौकी में आए थे। उन्हें,सूचना मिली की दो युवक अवैध हथियार लेकर गांव रुखी के निकट एक निजी स्कूल के सामने खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान गाँव सांघी के मोहित व साहिल उर्फ छोटा के रूप में हुई। उनके पास पीठू बैग था। दोनों की तलाशी लेने और पिट्ठू बैग की जांच करने पर दो अवैध पिस्तौल, एक डोगा बंदूक वे 10 कारतूस बरामद किए। दोनों युवक फाइनेंस का काम करते हैं और उनके पास पानीपत का सागर आता है। सागर ने ही उनको रखने के लिए हथियार दिए थे। सागर की गिरफ्तारी होने के बाद ही पता लगेगा कि वह कहां से हथियार लेकर आया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button