हरियाणा पुलिस के जवान खाकी वर्दी के मान सम्मान और मर्यादा की रक्षा करते हुए शहीद
1. स्वर्गीय सिपाही अशोक कुमार न० -34/ सोनीपत का जन्म 25.12.1966 को गांव रूपीपुर, जिला सुल्तानपुर, उतरप्रदेश में हुआ । जो इन्होने कक्षा 12वी0 तक पढाई गांधी स्मारक इन्टर स्कुल, समोधपूर, जिला जौनपुर, उतरप्रदेश में की थी । जो बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद की नौकरी दिनांक 03.08.1985 को प्राप्त हुई । जो सिपाही अशोक कुमार का स्वर्गवास दिनांक 06.11.1999 को हो गया था । जो दिनांक 06.11.1999 को कच्चे क्वार्टर सोनीपत में दुकानों में आग लगी थी जो इन्होने अपनी जान की परवाह ना करते हुये लोगों की जान बचाई और अपनी जान दांव पर लगा दी और वीरगति को प्राप्त हुये । जो अशोक कुमार अपने पीछे अपनी पत्नि माधुरी वा दो पुत्र रोहित / विनोद को छोड़ गये है ।

2. स्वर्गीय सिपाही शेर सिंह न०- 94 / सोनीपत का जन्म दिनांक 10.10.1962 को गांव सराय औरंगाबाद, थाना बहादरगढ, जिला झज्जर में हुआ । जो इन्होने कक्षा 12वी तक पढाई राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय, टिकरी कलां, बहादुरगढ, जिला झज्जर में की थी । जो इन्होने बहुत ही संधर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 02.06.1988 को नौकरी प्राप्त हुई । जो सिपाही शेर सिंह का
स्वर्गवास दिनांक 30.03.2003 को कानुन एवं व्यवस्था डियुटी के दौरान नाकाबन्दी गांव महलाना रोड, छोटी नहर पुलिया के पास बदमाशों के साथ मुठभेड के दौरान गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुये थे । जो शेर सिंह अपने पीछे पत्नी शीला व बेटा रोबिन / विरेन्द्र अनुराधा को छोड गये है ।

2. स्वर्गीय सिपाही रणबीर नं0 4/416 का जन्म 21.11.1958 को गॉव बली कुतुबपुर गन्नौर जिला सोनीपत में ही हुआ। जो इन्होंने 12 वीं० रामजस स्कूल सोनीपत से की थी। जो बहुत संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद की नौकरी दिनांक 01.01.1977 को प्राप्त हुई।सिपाही रणबीर का स्वर्गवास दिनांक 04.06. 2000 को हो गया था। जो दिनांक 04.06.2000 को गुडगांव में पुलिस मुठभेड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए ।

4. स्वर्गीय ई०एच०सी० रामकिशन नं0 – 835 / सोनीपत का जन्म दिनांक 01.05.1969 को गांव चिडी थाना लाखनमाजरा जिला रोहतक में हुआ। इन्होनें कक्षा 10वी. राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव चिडी जिला रोहतक में की थी। जो इन्होनें बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 01.12.1988 को नौकरी प्राप्त हुई। जो दिनांक 20.04.2005 को तहसील गोहाना, महम रोड गांव कथूरा के पास गश्त कर रहे थे। जो मुठभेड के दौरान गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो ई०एच०सी० रामकिशन अपने पीछे पत्नी सविता देवी व पुत्र साहिल को छोड गये हैं।

5. स्वर्गीय यु०जी०सी० रणधीर सिंह न0-918 / सोनीपत का जन्म दिनांक 07.01.1955 को गांव पलडी, थाना ईसराना, जिला पानीपत में हुआ । जो इन्होने कक्षा 10वी राजकीय माध्यमिक विधालय गांव माण्डी, जिला पानीपत में की थी । जो इन्होने बहुत संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 19.07.1974 को नौकरी प्राप्त की । जो यु०जी०सी० रणधीर सिंह दिनांक 20.04.2005 को तह० गोहाना, महम रोड गांव कथुरा के पास गश्त कर रहे थे । जो मुठभेड के दौरान गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुये । स्व० रणधीर सिंह अपने पीछे पत्नी प्रेमलता व पुत्र पवन, सुशील, प्रवीन व पुत्री रेनू को छोड गये है ।

7. स्वर्गीय सिपाही रविन्द्र नं0-564 / सोनीपत का जन्म दिनांक 10.03.1992 को गावं बुढाखेडा जिला जींद में हुआ था। जो इन्होनें कक्षा 12 वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों जिला जींद में की थी। जो इन्होनें बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 27.06.2017 को नौकरी प्राप्त हुई। दिनांक 30.06.2020 को गांव हरियाली बाजार, जींद रोड, बुटाना गोहाना के पास गश्त कर रहे थे। जो बदमाशों के साथ मुठभेड के दौरान तेजधार हथियार (चाक) लगने से वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो सिपाही रविन्द्र अपने पीछे पिता भीमसिंह, भाई अंकुश, बहन पूजा को छोड गये हैं।

8. स्वर्गीय एस0पी0ओ0 कप्तान नं0 – 213 / सोनीपत का जन्म दिनांक 15.04.1977 को गावं कलावती जिला जींद में हुआ था। जो इन्होनें कक्षा 12 वीं राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय पिल्लुखेडा मंडी जिला जींद में की थी। जो इन्होनें बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में एस0पी0ओ0 के पद पर दिनांक 25.07.2017 को नौकरी प्राप्त हुई। दिनांक 30.06.2020 को गांव हरियाली बाजार, जींद रोड, बुटाना गोहाना के पास गश्त कर रहे थे। जो बदमाशों के साथ मुठभेड के दौरान तेजधार हथियार ( चाकू ) लगने से वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो एस०पी०ओ० कप्तान अपने पीछे पिता जिलेसिंह, माता प्रेमोदेवी, पत्नी पूनम देवी व पुत्र अंकित को छोड़ गये हैं।

13. स्वर्गीय एच. सी. यशपाल न० 2/92 IRB का जन्म दिनांक 14.12.1980 को गांव खाण्डा थाना खरखौदा जिला सोनीपत में हुआ। जो इन्होनें 12 की राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गॉव खाण्डा जिला सोनीपत में की थी। जो बहुत ही सघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस मे सिपाही के पद पर दिनांक 29.10.2004 को नौकरी प्राप्त हुई। जो दिनांक 17.03.2019 को एस०आई०टी० स्टाफ, सोनीपत मे कार्यरत रहते हुये आरोपियान को पकडने की कोशिश में खरखौदा रोड सोनीपत परें रोड दुर्घटना के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये थे । एच.सी. यशपाल अपने अपने पीछे पत्नि रेखा वा पुत्र वंश व दो पुत्रियां रीना व रिंकू को छोड़ गये है।

14.
स्वर्गीय सिपाही सुभाश न0 477 / झज्जर का जन्म 07.05.1968 को गॉव बडवासनी जिला सोनीपत में हुआ । जो इन्होने कक्षा 10 वी0 तक पढाई सरकारी स्कूल बडवासनी जिला सोनीपत में की थी। जो बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद की नौकरी दिनांक 03.12.1988 को प्राप्त हुई। जो सिपाही सुभाष का स्वर्गवास दिनांक 03.09.2001 को हो गया था। जो दिनांक 03.09.2001 को अपराधी सुरेन्द्र सिंह को अपने साथी मुलाजमान के साथ SDJM बहादुरगढ पेश करके वापिस बस अडडा बहादुरगढ जा रहे थे तो नाम पता नामालूम अपराधियों ने फायर कर दिया जो सिपाही सुभाष को गोली लगने के पश्चात PGI रोहतक मे भर्ती करवाया गया जो ईलाज के दौरान शहीद हो गया।

15
स्वर्गीय सिपाही सन्दीप कुमार न0 1720/फरीदाबाद का जन्म दिनांक 09.12.1984 को गाँव कथूरा थाना बरोदा जिला सोनीपत में हुआ। जो इन्होनें 12 की राजकीय माध्यमिक विद्यालय गॉव कथूरा जिला सोनीपत में की थी। जो बहुत ही सघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस मे सिपाही के पद दिनांक 09.12.2013 को नौकरी प्राप्त हुई।जो दिनांक 30.09.2021 को हरिद्वार मे मुठभेड के दौरान गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो सिपाही सन्दीप कुमार अपने पीछे पत्नि नीलम वा पुत्र नीतीन दो पुत्रीयां नेहा व रिया को छोड गये है ।

16 स्वर्गीय सिपाही सुरेश कुमार नं0 1142 / पानीपत का जन्म दिनांक 05.09.1983 को गांव बरौदा तह० गोहाना जिला सोनीपत में हुआ था। जो इन्होने कक्षा 12वी राजकीय उच्च विधालय, बरोदा, जिला सोनीपत से की थी। जो इन्हे बहुत ही संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 26.03.2012 को नौकरी प्राप्त हुई। जो श्री महिपाल ढांडा, एम०एल०ए०, पानीपत (ग्रामीण) के गनमैन की डयूटी पर तैनात थे जिनका दिनांक 01.05.2021 को पी0जी0आई0 भगत फुल सिंह, खानपुर कला में कोरोना टैस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट दिनांक 02.05.2021 को प्राप्त हुई, जिसमें सिपाही सुरेश कुमार कोरोना पोजिटिव पाये गये थे। जिनको
ईलाज के लिये पी0जी0आई0 भगत फुल सिंह, खानपुर कला, सोनीपत में दाखिल कराया गया था।जो दिनांक04.05.2021 से दिनांक 29.05.2021 तक पी0जी0आई0 भगत फुल सिंह, खानपुर कला में ईलाज के लिये भर्ती रहे। जो दिनांक 29.05.2021 को कोरोना महामारी के कारण वीरगति को प्राप्त हुये थे । जो सिपाही सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी व पुत्र नितिन खासा को छोड गये है।

17. स्वर्गीय सिपाही नारायण सिंह का जन्म गाँव मुकीमपुर थाना राई जिला सोनीपत में हुआ। जो शहीद सिपाही नारायण सिंह ने अपनी पढाई सरकारी स्कूल मुकीमपुर जिला सोनीपत से ग्रहण की। जो बहुत ही संघर्ष के बाद इनको हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद की नौकरी दिनांक 22.02.1971 को प्राप्त हुई। जो सिपाही नारायण सिंह का स्वर्गवास दिनांक 31.05.1992 को हो गया था। जो दिनांक 31.05.1992 गॉव मतौली जिला पटियाला पंजाब के मकान पर रेड करते समय उग्रवादियों के साथ मुठभेड होने के दौरान शहीद हुए थे।

18. स्व0 EHC राज सिंह नं0 6 / रोहतक का जन्म दिनांक 06.02.1964 को गाँव घडवाल, जिला सोनीपत में हुआ था। जो इन्हे बहुत ही संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 06.02.1984 को नौकरी प्राप्त हुई।दिनांक23.05.2003 को ई.एच.सी. न. 6 / रोहतक की मुलजिम
पेशी व कानून व्यवस्था ड्युटी सोनीपत जेल से अनूप मितराउ दिल्ली को कोर्ट रोहतक में पेश करने के लिये लगी हुई थी। अनूप सिंह दोषी को पेशी के लिये पकडे हुये था। सिपाही अशोक कुमार 706 / रोहतक, सिपाही सतेन्द्र 800 / रोहतक व सिपाही सुच्चा सिंह 842 / रोहतक जिसके पास एस. एल. आर. बंदूक थी। सभी गाड़ी से उतरकर अनूप सिंह दोषी को पेश करने के लिये पहले तल पर जा रह थे। ज्यों ही पोड़ियों के बीच में बड़े पोड़े पर पहुंचे तो सामने से अचानक अंधाधुंध फायरिंग हो गई। ई.एच.सी. राजसिंह व पुलिस पार्टी जो कि मुलजिम अनूप को पकडे हुये थे जो इस गोलीबारी के दौरान ई. एच. सी. राजसिंह को गोलियां लगी। अनूप सिंह दोषी मौके पर तथा ई. एच. सी. राज सिंह अपनी ड्यूटी का फर्ज पूरा करते हुये दौरान ईलाज दिनांक 11.06.2003 को इन उपरोक्त असामाजिक तत्वों द्वारा मारे गये व वीरगति को प्राप्त हुए।

10 स्वर्गीय ई०एस०आई० बिजेन्द्र सिंह नं0 995 / सोनीपत का जन्म दिनांक 19.03.1968 को गांव निंदाना जिला रोहतक में हुआ था । जो इन्होने कक्षा 10वी वैश सि० सै0 स्कूल भिवानी से की थी । जो इन्हे बहुत ही संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 12.04.1989 को नौकरी प्राप्त हुई। जो पुलिस लाईन सोनीपत में डयूटी पर तैनात थे जिनका दिनांक 20.04.2021 को छोटूराम धर्मशाला सोनीपत में कोरोना टैस्ट किया गया था जिसमें ई०एस०आई० बिजेन्द्र सिंह कोरोना पोजिटिव पाये गये थे। जिनको ईलाज के लिये श्रीमति जयदेवी नर्सिंग होम सोनीपत में दाखिल कराया गया था। जहां पर दिनांक 22.04.2021 को कोरोना महामारी के कारण वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो ई०एस०आई० बिजेन्द्र सिंह अपने पीछे पत्नी किरण, पुत्र दीपक व पुत्रवधु श्वेता को छोड गये है।

11 स्वर्गीय EHC राजपाल नं0 1050 / सोनीपत का जन्म दिनांक 02.02.1965 को गाँव खरावड जिला रोहतक में हुआ था। जो इन्हे बहुत ही संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 21.08.2001 को नौकरी प्राप्त हुई। जो थाना शहर सोनीपत मे PCR 1 बतौर ड्राईवर तैनात थे। जो दिनांक 06.05.2021 को अस्वस्थ महसूस करने पर कानोस
सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, रोहतक मे कोरोना का टैस्ट करवाया, जिसमे EHC राजपाल सिंह कोरोना से संक्रमित पाये गये थे जिनको ईलाज के लिए काएनोस सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, रोहतक में दाखिल कराया गया था। जहाँ पर दिनांक 25.05.2021 को कोरोना महामारी के कारण वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो ई० एच० सी० राजपाल सिंह अपने पीछे पत्नी सुमित्रा पुत्र मोहित व अमित व पुत्री सिन्टू को छोड़ गए है।

9. स्वर्गीय एस०आई० खिलाराम नं0 306 / RR का जन्म दिनांक 15.06.1967 को गांव बापौली जिला पानीपत हाल पता गली नं.6 शिव कालोनी में हुआ था । जो इन्होने कक्षा 10वी राजकीय उच्च विधालय, बापौली, पानीपत से की थी। जो इन्हे बहुत ही संघर्ष के बाद हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर दिनांक 01.08.1985 को नौकरी प्राप्त हुई। जो पुलिस लाईन सोनीपत में डयूटी पर तैनात थे जिनका दिनांक 04.04.2020 को डियुटी के दौरान कोरोना पोजिटिव पाये गये थे। जिनको ईलाज के लिये दिल्ली हस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर दिनांक 04.04.2020 को कोरोना महामारी के कारण वीरगति को प्राप्त हुये थे ।
12 स्वर्गीय कुक सुभाष का जन्म दिनांक 01.04.1966 को गाँव शामलो कलाँ जिला जीन्द में हुआ था। जिन्हे OUTSOURCING POLICY PART-II के तहत हरियाणा पुलिस में कुक के पद पर दिनांक 24.01.2018 को नौकरी प्राप्त हुई थी। जो थाना शहर गोहाना मे बतौर कुक तैनात थे। जो दिनांक 14.05.2021 को श्वास लेने में तकलीफ महसूस करने व बुखार होने पर अपना कोरोना का टैस्ट करवाया, जिसमे कुक सुभाष कोरोना से संक्रमित पाये गये थे, जिनको ईलाज के लिए पार्क अस्पताल, पानीपत मे दाखिल कराया गया था। जहाँ पर दिनांक 21.05.2021 को कोरोना महामारी के कारण वीरगति को प्राप्त हुये थे। जो कुक सुभाष अपने पीछे पत्नी कान्ता पुत्र नौरंग व रविन्द्र को छोड़ गए है।
अंत में मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि वो सभी शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति दे और उनके परिवारों को उनके जाने से हुए दुख को सहन करने की शक्ति दे। हम सभी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और इस खाकी वर्दी के मान सम्मान और मर्यादा की सदैव रक्षा करनी चाहिए।


