जानी-मानी स्वाधीनता सेनानी कमला चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया विनम्र स्मरण
गोहाना :-29 अक्तूबर : जानी-मानी स्वाधीनता सेनानी कमला चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को शहर की चोपड़ा कॉलोनी में उनका विनम्र स्मरण किया गया। आज़ाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया थे। अध्यक्षता अनुसूचित एवं पिछड़ा समाज महासभा के महासचिव मुखेत्यार सिंह दांगी ने की। संयोजन मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी का रहा। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि कमला चट्टोपाध्याय ने देश की आजादी की लड़ाई में अनेक बार जेल यात्रा की। वह भारतीय हस्तशिल्प के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली गांधीवादी महिला थीं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1930 और निधन 29 अक्तूबर 1988 को हुआ। इस अवसर पर राम निवास पांचाल, सुनील कुमार, शरण दास कटारिया, अशोक कुमार, भारत भूषण क्षेत्रपाल, ईश्वर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।


