गोहाना के धनाना गांव में नौ माह की उम्र में पिता को खोया, अब मासूम बेटों को छोड़ गए
गोहाना :-रोहतक के गांव मोखरा में अपनी रिश्तेदारी में जाने को निकले मां-बेटे की बहु अकबरपुर के पास हादसे में मौत की सूचना जब गांव धनाना में पहुंची तो मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर में एकत्रित हो गए। हादसे का शिकार हुए धनाना गांव के जीनत ने महज नौ माह की उम्र में अपने पिता को खो दिया। हालांकि उनका निधन आकस्मिक हुआ था। अब वह खुद मासूम बेटों को बेसहारा छोड़ कर सदा के लिए चला गया है। मां-बेटे की मौत के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
परिवार के सामने आर्थिक संकट
हादसे का शिकार हुए जीनत रोहतक स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। ऐसे में परिवार में जीनत की पत्नी व दो मासूम बेटे ही बचे है। जीनत की पत्नी के लिए बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।
एक साथ हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार
गांव धनाना निवासी जीनत व उनकी मां नीलम का शव शनिवार दोपहर बाद गांव में लाया गया। इससे गांव में गमगीन माहौल हो गया। गांव में मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।


