मलिक बालकृष्ण कत्याल की 40वीं पुण्यतिथि पर टीटू धर्मशाला में लगा कैंप
गोहाना :- 28 अक्तूबर : शनिवार को मलिक बाल कृष्ण कत्याल की 40वीं पुण्यतिथि पर मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। अमृतवाणी पाठ संकीर्तन के साथ असहाय और विधवा पेंशन वितरण समारोह भी हुआ।
फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ गोहाना हलके के विधायक जगबीर मलिक ने रिबन काट कर किया।
अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने की। संचालन डॉ. सरेश सेतिया ने किया।विशिष्ट अतिथि गोहाना पुलिस जिले की डी. सी. पी. भारती डबास और ए. सी. पी. नरेंद्र खटाना रहे। संयोजन यू.एच.बी.वी.एन.एल. की उपभोक्ता फोरम के सदस्य विजय कत्याल ने किया।
हेल्थ चेकअप कैंप में अपनी सेवाएं डॉ. रोहित विरमानी, डॉ. मोहित कुमार और डॉ. घनश्याम शर्मा के साथ रिटायर्ड एस.एम.ओ. डॉ. रंजना गुप्ता ने दीं। अमृतवाणी पाठ और संकीर्तन श्रीराम शरणम प्रमुख कृष्ण विज जी और गुरु मां रेखा विज जी के सानिध्य में हुआ।
कार्यक्रम में रिटायर्ड आई. ए. एस. डी. आर. धींगड़ा, ऑल इंडिया टेक्सटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. के. विज, गोहाना नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर पार्षद अंजू कालड़ा और आजाद सिंह मलिक, पूर्व विधायक रमेश खटके और समाजसेवी गुलशन विरमानी के साथ महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद भी पहुँचे।


