Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में दो बेटों की सरकारी नौकरी के झांसे से 55 लाख रुपये हड़पे

गांव खेड़ी दमकन के ग्रामीण से तीन लोगों ने की ठगी

 

गोहाना :-28 अक्तूबर : गांव खेड़ी दमकन के धर्म से उसके दो बेटों को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन लोगों ने लगभग 55 लाख रुपये हड़प लिए। एक बेटे को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। जब बेटों की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने उसको चेक दिए। चेक खाते में लगाए तो बाउंस हो गए।

गांव खेड़ी दमकन के धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसकी कई साल पहले जमीन अधिग्रहण हुई थी, जिसके चलते उसके खाते में रुपये आ गए थे। उसके दो बेटे जयतीर्थ और नीरज हैं। नीरज ने गावं में खाद-बीज की दुकान कर रखी थी। पानीपत में गांव वजीरपुर का राममेहर किसी खाद-बीज कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था और उसके बेटे की दुकान पर आता था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसके साथ उसके गांव के रविंद्र के बेटे भी दुकान पर आते थे। वे खुद को हरियाणा पुलिस में अधिकारी बताँते थे। उन्होंने कहा कि वे आपके बेटे जयतीर्थ को दिल्ली पुलिस में और नीरज को हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए 60 लाख रुपये मांगे गए। आरोपियों ने दोनों बेटों के दस्तावेज मांगे। जून 2022 में उनको रुपये दिए गए।इसके बाद एक दस्तावेज देकर कहा कि नीरज का काम हो गया है और खरखौदा में स्टेशन मिला है। उपायुक्त द्वारा खरखौदा में बी.पी.एल. परिवारों की सूची तैयार करने में ड्यूटी लगाई है। वहां उसके बेटे को कुछ दिन घुमाया गया। बाद में कहा दिया गया कि जब हम बुलाएं, तब आना। इसके बाद नीरज को नहीं बुलाया गया। कुछ समय बाद कह दिया गया कि भर्ती पर स्टे हो गया है। दूसरे बेटे की नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कुल 55 लाख रुपये हड़प लिए। धर्मबीर की शिकायत पर राममेहर, रविंद्र समेत तीन पर मामला दर्ज किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button