Breaking NewsCrimeGohana

रोडवेज बस में चढ़कर पत्नी और सास को पीटा,एक गिरफ्तार

गोहाना :- गोहाना शहर में बस स्टैंड के सामने एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ रोडवेज की बस में चढ़कर अपनी पत्नी और सास को डंडों से पीट दिया। दोनों चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। झगड़े के चलते खूब हंगामा हुआ। इसके चलते बस लगभग 15 मिनट तक खड़ी रही और यात्री परेशान हुए। रोहतक के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह मां के साथ बुधवार को चंडीगढ़ शादी में गई थी। वहां पर पति भी पहुंच गया था। पति ने शादी में उससे झगड़ा किया। गुरुवार शाम को युवती व उसकी मां चंडीगढ़ से चरखी दादरी डिपो की रोडवेज की बस से रोहतक के लिए चल पड़ी। इसी दौरान दो युवकों के साथ पति आया और मारपीट करने लगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button