Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना मे 3 माह बाद भ्रूण लिंग जांच केन्द्र का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

गोहाना :- हिसार, रोहतक व सोनीपत की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर शाम को मुंडलाना गांव में भ्रूण लिंग जांच केंद्र चलाने का खुलासा किया। टीम ने जगासी निवासी सेंटर संचालक व उसके रिश्तेदार गिरफ्तार किया है। जबकि दलाल फरार है। एक दुकान में जांच केंद्र चला रहे आरोपी ने एक डॉक्टर के ऊपर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की। वह पहले भी इस मामले जेल जा चुका है। अभी जमानत आने के मुडलाना गांव में एक दुकान में यह काम कर रहा था। तीन माह पहले यहां जांच कराने आई महिला की जानकारी यह नेटवर्क पकड़ा गया। टीम ने तीनों आरोपियों को सदर पुलिस के हवाले कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अबॉर्सन के लिए पति ने पीटा, अस्पताल में डॉक्टर को पत्नी बताई कहानी : रोहतक निवासी धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। उसने गर्भवती पत्नी की जांच के लिए गोहाना के जागसी निवासी देव जांगड़ा के साथ मुलाकात की तो उसने अपने गांव के ही संदीप के पास भेजा। जो मुडलाना गांव में एक दुकान में भ्रूण लिंग जांच करता था। जून में धर्मेंद्र पत्नी को लेकर पहुंचा तो संदीप भ्रूण छोटा होने की बात कहकर जुलाई में बुलाया। 25 जुलाई को संदीप ने अल्ट्रासाउंड करके लड़की बताया। महिला की सास ने कुछ दिन बाद फिर जांच कराई।

इसके बाद धर्मेंद्र पत्नी पर अबॉर्सन के लिए दबाव बनाने लगा। मारपीट करने पर 24 अक्टूबर को पत्नी मायके हिसार चली गई और वहां परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां पीएनडीटी सदस्य लेडी डॉक्टर ने कारण पूछा तो उसने घटना बताई। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल अपनी टीम और रोहतक पीएनडीटी टीम लेकर महिला के घर पहुंचे और पति धर्मेंद्र से पूछताछ की। फिर सोनीपत से पीएनडीटी टीम के डॉ. दीपक व डॉ. नरेंद्र को लेकर रेड की। यहां से संदीप का रिश्तेदार अंकुश मिला। कुछ देर में संदीप बाइक लेकर पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने लगा। उसने डॉ. विकास के ऊपर बाइक चढ़ाने का भी प्रयास किया और गिर पड़ा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button