Breaking NewsEducationGohana

श्रवण और वाक कौशलों के साथ समय का करें सदपयोग : डॉ. किरण

गोहाना :-26 अक्तूबर व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास के लिए शरीर, मन और आत्मा में समायोजन आवश्यक है। आप अपने श्रवण कौशल और वोक कौशल के साथ समय का समुचित सदुपयोग करें। गुरुवार को यह संदेश पी. जी. कॉलेज फॉर. वूमैन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण शर्मा ने दिया। डॉ. किरण शर्मा बड़ीता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज में भौतिकी, कम्प्यूटर विभागों और प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास पर आयोजित एक दिन की कार्यशाला का
मार्गदर्शन कर रही थीं। उनकी सहयोगी डॉ. नीति ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में घर के वातावरण, संगति और सामाजिक माहौल की विशेष भूमिका है। कार्यशाला की अध्यक्षता मेजबान कॉलेज की प्रिंसिपल सुदेश लाठर ने की। संयुक्त संयोजन डॉ. मुकेश श्योराण, डॉ. राजेश डाबर और डॉ. अमित राठी ने किया। विशेष सहयोग डॉ. ज्योंति और ज्ञान देवी का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button