सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ की रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार, स्वयंसेवक सम्मानित
गोहाना :- 26 अक्तूबर : शहर में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ की रामलीला का भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में रामलीला का मंचन करने वाले सभी कलाकारों के साथ रामलीला कमेटी के अच्छा काम करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। राज्याभिषेक मंचन के मुख्य अतिथि गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य थे। विशिष्ट अतिथि पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष सन्नी आहूजा रहे। अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने संयुक्त रूप से की। संयोजन ओ.डी. शर्मा, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, गोविंद गोयल, राम निवास सैनी, कुलभूषण गोयल, कुलदीपक गोयल और प्रभात जैन की टीम ने किया। समापन समारोह में चित्रकूट से पहुंची संजय शर्मा एंड पार्टी के रामलीला का मंचन करने वाले सब कलाकारों और व्यास को भी सम्मानित किया गया। रामलीला कमेटी के जिन स्वयंसेवकों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया, वे ब्रह्मा सैनी, पाले राम धीमान, रामबीर, अरुण सैनी, तरुण राजपाल और अतुल सिंधवानी हैं।
राज्याभिषेक पर्व पर एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ, गोहाना पुलिस जिला की डी. सी. पी. भारती डबास और गोहाना सिटी थाने के एस.एच.ओ. नीरज लठवाल का इस बार बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित नागरिकों में शीशपाल गोयल, सुशील बंसल, के.एल. दुरेजा, बंसी वाल्मीकि आदि भी उपस्थित रहे।



