Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के डी. बी. एम. में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का विजेता बना पैशन सदन
गोहाना :-26 अक्तूबर : गोहाना-महम मार्ग पर मदीना गाँव में स्थित डी.बी. एम. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर सदन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विजेता पैशन सदन बना।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. विकास मलिक ने की। संयोजन शिक्षक बिजेंद्र नरवाल और शिक्षिका चेतना जिंदल ने किया। इस प्रश्नोत्तरी के विजेता बने पैशन सदन में चेतन, प्राची, यश और रितिक थे। प्रश्नोत्तरी के तीन राउंड ओरल, रैपिड फायर और विजुअल थे। इस प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागी टीमों में। एन्थुयाजम सदन की टीम में रिद्धि, तनीषा, ईशा और प्रिया, क्रेज सदन की टीम में तान्या, नेचर, गरिमा और अनुज, एंबीशन सदन की टीम में कर्ण, जलज, भावना और वंशिका थे।


