Breaking NewsGameGohana

नॉर्थ जोन की बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोहाना के TPS स्कूल के ध्रुव ने जीता रजत पदक

गोहाना :- 25 अक्तूबर : सी.बी.एस.ई. की नॉर्थ जोन की पंजाब में हुई चैम्पियनशिप में ध्रुव ने बॉक्सिंग में रजत पदक प्राप्त किया। यह विजेता छात्र वजीरपुरा गांव में स्थित वजीरपुरा गांव स्थित टी. पी.एस. पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का छात्र है। सी.बी.एस.ई. के नॉर्थ जोन-2 का बॉक्सिंग का टूर्नामेंट लुधियाना स्थित गुरु नानक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इस इवेंट में टी. पी. एस. पब्लिक स्कूल के ध्रुव ने भी भाग लिया। वह प्रतियोगिता का उप विजेता बना। उसे रजत पदक प्रदान किया गया। बुधवार को स्कूल की एम. डी. प्रतिभा जैन ने रजत पदक विजेता ध्रुव को सम्मानित किया। उनके अनुसार ध्रुव का चयन सी.बी.एस.ई. की नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हो गया है। यह चैम्पियनशिप 17 नवंबर को महेंद्रगढ़ में होगी ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button